CG Finance Minister OP Choudhary Guided Agniveer Candidates: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले के तहत प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी उन युवाओं के बीच गए, जिन्होंने हाल ही में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास की है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने इन अभ्यर्थियों से मिलकर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया। वित्त मंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके लिए सही ट्रेनिंग बहुत जरूरी है।
महत्वपूर्ण पड़ाव है फिजिकल टेस्ट
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने अग्निवीर के अभ्यर्थियों से कहा कि वह जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाली ट्रेनिंग की व्यवस्था का पूरा लाभ उठा सकते हैं और चयन परीक्षा में अपना 100 प्रतिशत दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिजिकल टेस्ट के मापदंडों के अनुसार सही ट्रेनिंग बहुत जरूरी है, इससे आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे। इसके साथ आप फिजिकल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके साथ मंत्री ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अग्निवीर में स्लेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग मॉड्यूल में अभ्यर्थियों के रहने और खाने निःशुल्क इंतजाम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘प्रदेश के विकास में नहीं होगी पैसों की कमी’, बेलतरा में बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
वित्त मंत्री का अधिकारियों को निर्देश
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के प्रोटीन रिच खाना खाने की व्यवस्था और ट्रेनिंग के लिए जूते- ट्रैकसूट आदि का भी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए जरूरी किताबों का हर ब्लॉक के स्कूल और कालेजों में बांटने के निर्देश दिए है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines