Chhattisgarh Holidays: प्रदेश शासन ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसी आदेश के तहत स्कूलों में इस महीने 6 दिन की त्योहारी छुट्टी हो रही है। ये 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद नवंबर में भी दिवाली की लंबी छुट्टी होगी। ये छुट्टी 11 नवंबर से 16 नवंबर तक रहेगी।
6-6 दिन का मिलेगा अवकाश
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार निजी-सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षण सत्र 2023-24 में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन की 6-6 दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी मिलेगा। इससे कुल मिलाकर 64 दिन की छुट्टी मिलेगी। यह आदेश सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कालेजों के लिए प्रभावी होगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में किसानों ने सड़कों पर फेंके टमाटर, बोले- 3-4 रुपए किलो बिक रहा, किराया भी नहीं निकल रहा
शीतकालीन अवकाश भी हुआ घोषित
इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन छुट्टी भी घोषित की है। जारी आदेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश दिनांक 25 से 30 दिसंबर 2023 तक कुल 6 दिन रहेगा और ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई 2024 से 15 जून 2024 तक रहेगा। अधिकारियों का कहना है, मौसम की स्थिति को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को स्थानीय स्तर पर बढ़ाया भी जा सकता है।
त्योहारों का दौर हो चुका है शुरू
बता दें कि अक्टूबर महीने में त्योहारों का दौर भी शुरू हो चुका है इससे पहले विभाग द्वारा छुट्टियों का आदेश जारी होने से बच्चों की मौज होने वाली है। पिछले महीने यानी सितंबर की बात करें तो जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद मिलाद उन नबी की छुट्टिया रहीं थी। कुछ ऐसा ही नजारा इस महीने भी देखने को मिलेगा, क्योंकि अक्टूबर के महीने में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। अक्टूबर को त्योहारों का महीना भी कहा जाता है। यही वजह है कि त्योहारों के मौकों पर स्कूल की छुट्टियां तो रहती ही हैं साथ ही अन्य संस्थान भी बंद रहते हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines