Chhattisgarh Crypto Currency Fraud: छत्तीसगढ़ में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोग कम समय में ज्यादा लाभ लेने के झांसे में आकर लाखों रुपये गवां दे रहे हैं। ठग पहले मुलाकात करते हैं, फिर पैसे ऐंठते हैं। प्रदेश में सप्ताह भर में तीन मामले प्रकाश में आए हैं, जहां 90 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है।
इसी प्रकार का ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जिसमें ठगों ने तीन महीने के अंदर ही आठ लाख 36 हजार 440 रुपये उड़ा दिए। मामले को लेकर डीडी नगर थाने में मुकेश कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2023 में सुशील साहू द्वारा जूम ऐप में मिटिंग में क्विक ट्रेड टूडे ऐप से क्रिप्टो में निवेश करने का प्लान बताया गया था। इसके बाद उसके कहने पर महादेव घाट रोड साई मंदिर के पीछे रायपुरा स्थित सुशील साहू के कार्यालय गया, वहां पर सुशील साहू के मैनेजर अजय साहू ने बिटक्वाइन माइनिंग से संबंधित एक सेटअप दिखाया।
15 फीसदी का लाभ देना बताया गया
इस सेटअप के जरिए उनके द्वारा इथिरियम काइन का माइनिंग करना और माइनिंग से बहुत अधिक आय अर्जित कर अपने निवेशकों को फायदा देने के रूप में कम से कम प्रति महीने 15 फीसदी का लाभ देना बताया। इसके बाद मुकेश क्विक ट्रेड में पैसा लगाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद फरवरी 2023 में सुशील साहू और मैनेजर अजय साहू के द्वारा मोबाइल में ऐप इंस्टाल कर एक लाख तीन हजार रुपये निवेश कराया गया। इसमें कुल दो लाख 50 हजार रुपये निवेश करवाए गए। इस प्रकार आरोपियों द्वारा 8,36,440 रुपये निवेश कराया गया।
यह भी पढ़ें- 5 बड़े मु्द्दे, जिन पर बिछेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की बिसात, भाजपा-कांग्रेस में होगी कांटे की टक्कर
रायपुर में बैठक आयोजित कर बुलाया
रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशील साहू ने आठ मई 2023 को ओम कांपलेक्स, फाफाडीह रायपुर में बैठक आयोजित कर बुलाया, इसके बाद वहां एक ब्रोकर का संचालक उमेश पटेल पता अहमदाबाद गुजरात से उसकी मुलाकात करवाई गई, साथ ही उसके अन्य साथी जयप्रकाश सिंह निवासी भंडारा महाराष्ट्र के साथ ट्रेड को मैनेज कर निश्चित तौर पर लाभ अर्जित करने का आश्वासन भी दिया गया। राशि को ट्रेडिंग कर लाभ सहित पूरा पैसा वापस किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी पैसे वापस नहीं मिले।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
12 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines