रायपुर: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस हर तरफ से बीजेपी को घेरने की रणनीति बना रही है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिना वजह ट्रेन बंदी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी।
आंदोलन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति
रेल रोको आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए पीसीसी ने प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल करने के विरोध में प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। पीसीसी के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि रेलवे के खिलाफ यह आंदोलन चरणबद्ध चलेगा। नौ सितंबर को सभी प्रभारी अपने-अपने जिलों में प्रेसवार्ता लेंगे। इसमें केन्द्र सरकार की यात्री विरोधी रवैए की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे। फिर 10,11 व 12 सितंबर को पम्पलेट, पोस्टर के माध्यम से जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक, 18 के बाद आ सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
एकजुट हो रहे कार्यकर्ता
इस आंदोलन को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए बिलासपुर संभाग के जिलों राजेन्द्र तिवारी, गौरेला पेंड्रा मरवाही में अटल श्रीवास्तव, जांजगीर-चांपा में प्रमोद नायक, रायगढ़ में अभय नारायण राय, मुंगेली में वंदना राजपूत अपने प्रभार वाले जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इसी संबंध में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी आज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines