Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाने के काम में लगी हुई है। साय सरकार का ज्यादातर ध्यान छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी द्वारा दी जाने वाले सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर है। इसके साथ-साथ ही सरकार इन इलाकों के लोगों को लोकतंत्र से रूबरू करवाने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत बुधवार शाम को नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों को सीएम विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र का मंदिर यानी विधानसभा दिखाया।
सीएम ने दिखाया लोकतंत्र का मंदिर
सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्वती के लोगों को छत्तीसगढ़ विधानसभा का दौरा करवाते हुए उनके साथी के साथ काफी बातें भी की। इन लोगों ने सीएम साय को अपने गांव के बारे में काफी कुछ बताया। इसके साथ ही इन लोगों ने विधानसभा की कार्यवाही भी दिखाई, जिसमें उन्होंने लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति-असहमति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हुए देखा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के किसानों की पूरी हुई सालों पुरानी मांग, 12 गावों और सिंचाई से कनेक्शन, जाने क्या है प्लान?
कैसे होगा छत्तीसगढ़ का विकास
इस दौरान सीएम साय ने इन लोगों से कहा कि नक्सल आतंकवाद की वजह से बस्तर और पूवर्ती का विकास सालों से प्रभावित हो रहा है। सीएम साय ने यह भी कहा कि इलाके के विकास के बिना वहां के लोगों तक विकास पहुंचा पाना बहुत मुश्किल है। लोगों के विकास के बिना छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं है। इसके बाद सीएम साय ने इन लोगों को सरकार की नियद नेल्लानार योजना के बारे में बताया, जो हाल ही में शुरू की गई है। सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करने के लिए वहां नए कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में क्षेत्र के लोगों तक सरकार की तरफ से 25 तरह की मूलभूत सुविधाएं, 32 तरह की व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines