Chhattisgarh CM Vishnudev Sai and Farmers: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों एक-एक करके प्रदेश के सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस कड़ी के तहत सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले कृषि विभाग के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार ही प्रमाणित खाद और बीज दिए जाए। सीएम साय के निर्देशों का पालन करते हुए अब तक प्रदेश के किसानों को 7.72 लाख टन खाद और 6.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज बांटे जा चुके हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से इन पर निरंतर निगरानी भी रखी जा रही है।
राज्य सरकार का लक्ष्य
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में मानसून की शुरुआत के खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी लगातार बढ़ते जा रहा है। पूरे प्रदेश में अब तक 13.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। वहीं इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार का लक्ष्य 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की खेती करना है।
यह भी पढ़ें: ना उम्मीद नूतन की जागी उम्मीद, छत्तीसगढ़ CM साय के निर्देश पर 5 साल की मासूम की आंख का इलाज
साय सरकार का प्लान
इसी तरह से इस खरीफ सीजन में 13.68 लाख मेट्रिक टन उर्वरक बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के खिलाफ 12.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों का सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में भंडारण किया गया है। इस भंडारण में से 7.72 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों को किसानों को बांट दिया गया है, जो तय लक्ष्य का 56 प्रतिशत है। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से लेकर अब तक प्रदेश में 153 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पहले के मुकाबले काफी कम है। प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिमी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines