Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अक्सर ही राजनीति से पहले राज्य के लोगों और उनकी जरूरतों को रखते हैं। हाल ही में सीएम साय ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है। दरअसल सीएम साय ने बीते दिन सत्र की कार्यवाही से पहले विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जाकर अपना स्वास्थ्य जांच करवाया और बाकी नेताओं को भी सबसे पहले स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए कहा। इसके अलावा सीएम साय ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इसके साथ ही इस हेल्थ कैंप के लिए सीएम साय ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को बधाई दी।
जरूरी है रेगुलर हेल्थ चेकअप
इस हेल्थ कैंप में डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री साय का बीपी और शुगर टेस्ट किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हर व्यक्ति को रेगुलर अपना हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए, क्योंकि यह बहुत जरूरी है। सीएम ने कहा कि जब भी आपको अपने शरीर में कुछ भी गड़बड़ी महसूस हो, आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं और बीमारी का इलाज शुरू करें। साथ ही डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए लाइफस्टाइल से जुड़ी सावधानियों का पालन करें। आप आसानी से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं। इससे आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में राज्य सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक, न्यायमूर्ति सप्रे ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि दूरस्थ अंचलों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर शुरू किया था। इस मौके पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा और कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines