Mahtari Vandan Yojana First Installment: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए बिना रुके लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली आयोजित शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम साय ने बताया कि प्रदेश की महिलाओं को आखिर कब महतारी वंदन योजना की पहली किस्त के पैसे मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में एम्बुलेंस सुविधा देने की घोषणा की। सीएम साय ने इसके अतिरिक्त समारोह में कई और ऐलान किए हैं।
मुख्यमंत्री साय का संबोधन
समारोह को संबोधित करने के दौरान सीएम साय ने ग्राम डाडटोली में सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की, इसके साथ ही मनोरा में सरकारी कॉलेज बनाने की भी स्वीकृति दी। इसके अलावा उन्होंने पत्थलगांव में अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थान करने का भी ऐलान किया है। इसी के साथ सीएम साय ने बताया कि 7-8 मार्च को सभी माताओं और बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त के पैसे आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM साय खेलते दिखे क्रिकेट, बड़ा ऐलान- स्पोर्ट्स टूर्नामेंट कराओ, सरकार देगी 10 लाख अनुदान राशि
नशे से दूर रहे युवा पीढ़ी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर के सामुदायिक भवन और मनोरा के 30 बिस्तर वाले अस्पताल को अच्छे से अच्छा बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही सीएम साय ने डाड़टोली में उरांव समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि समाज की मांग पर जल्द ही सरकार सामुदायिक भवन के लिए जमीन आबंटन की प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके अलावा सीएम साय ने प्रदेश के उरांव समाज के लोगों को नशे-आदि से दूर रहने की अपील की और कहा कि युवा पीढ़ी नशे की तरफ अग्रसर हो रही है। इससे हमें अपने युवाओं सजग रहना होगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines