Rajim Double Circuit Line: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी प्रदेश में किसानों को गुणवत्तापूर्ण और बिना बाधा बिजली की आपूर्ति के लिए अपनी पारेषण क्षमता में लगातार वृ़द्धि कर रही है। राजिम में 132 के व्ही उपकेन्द्र(Kv Sub Station) का 220 के.व्ही. में अपग्रेड किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 82 करोड़ रुपए है, जिसमें 35 किमी लंबी 220 के.व्ही. डबल सर्किट लाईन का निर्माण भी शामिल है। विभागीय अमले में निर्माण कार्य की दक्षता कायम रखने इस उपकेन्द्र के उन्नयन का कार्य लेबर कांट्रेक्ट पर कंपनी के इंजीनियरों के निर्देशन में किया जा रहा है।
प्रबंध निदेशक शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और पॉवर कंपनी के अध्यक्ष पी.दयानंद के कुशल नेतृत्व में ट्रांसमिशन कंपनी पारेषण प्रणाली की दक्षता पर खास ध्यान दे रही है। इसके अलावा लक्ष्य तय कर उसके अनुरूप स्टेट पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास लगातार किया जा रहा है। राजिम और उसके आसपास के क्षेत्र के लिए वर्तमान में विद्युत की आपूर्ति के लिए 220 के.व्ही.उपकेन्द्र गुरूर (बालोद), परसवानी (महासमुंद) और सरायपाली से जारी है, जिसमें गर्मियों में लोड में बढ़ोतरी हो जाती है। राजिम में अंडर कंस्ट्रक्शन 220 Kv Sub Station का काम आने वाली गर्मी से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सबस्टेशन के लिए दोनों ट्रांसफॉर्मर राजिम आ गए हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर ने लिया कार्यों का जायजा
ट्रांसमिशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश शुक्ला ने सीनियर इंजीनियर के साथ इस कार्य का अवलोकन किया और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इस उपकेन्द्र को आने वाली गर्मी से पहले उर्जीकृत करने से पहले जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। ताकि, आगामी फसलचक्र तक किसानों को वोल्टेज की समस्या न हो और उन्हें सही बिजली मिल पाए। राजिम में ट्रांसमिशन कंपनी का 132 के.व्ही.उपकेन्द्र वर्ष 2003 से क्रियाशील है। इस उपकेन्द्र के साथ लगी खाली जमीन पर 220 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 160 एम.व्ही.ए. के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित हो सकेंगे। इस उपकेन्द्र के लिए 220 के.व्ही. डबल सर्किट लाइन का काम भी जारी है।
ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एमडी शुक्ला के साथ कार्यपालक निदेशक के एस मनोठिया, आर सी अग्रवाल, डीके तुली, जी आनंद राव, अति. मुख्य अभियंता चंद्रकला गिडवानी, अधीक्षण अभियंता व्हीए देशमुख, राजेंद्र राठौर, आर के तिवारी, करूणेश यादव, यू आर मिर्चे, कार्यपालन अभियंता प्रत्युष अग्रवाल, नवापारा डीई शिव गुप्ता , दीपक आहार, उमाकांत यादव और सहायक अभियंता प्रोबल मित्रा मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, CM विष्णुदेव साय के आदेश पर वित्त विभाग करेगा भर्ती
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
11 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines