Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर में मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के शासन में सवाल पूछना अपराध है। अदाणी के बारें में कोई सवाल नहीं पूछ सकता है। न्यायपालिका को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। जब अदाणी पर सवाल पूछा जाता है तो लोगों की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। घर छीन लिया जाता है। जबकि कई भूतपूर्व सांसद अभी भी सरकारी बंगलों में रह रहे हैं।
भूपेश बघेल का इशारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद की तरफ था। शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी आजाद पर तंज कसा था। आरोप है कि चूंकि गुलाम नबी आजाद भाजपा के प्रति सॉफ्ट हैं, इसलिए उनसे दिल्ली की बंगला खाली नहीं कराया जा रहा है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1647247947837448198?s=20
कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता
सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक की गई थी। टेस्टिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके में सावधानी बरतने की जरूरत है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1647223807558692864?s=20
24 घंटे में 200 नए केस
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 200 नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को राज्य में 209 मामले मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से अधिक है। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 38 मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें किया नमन
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines