Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में इस समय राजनीतिक पार्टियों से लेकर निर्वाचन आयोग और राज्य के सभी प्रशासन में अलर्ट मोड में काम कर रहे हैं। जब से राज्य में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है, तब से ही पूरी सख्ती के साथ प्रदेश में आचार संहिता का पालन किया जा रहा है। प्रदेश के पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से 16 मार्च से लेकर 31 मार्च तक आचार संहिता के तहत 28 करोड़ 34 लाख रुपये की अवैध धन राशि और सामानों को जब्त किया गया है।
देश-दुनिया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर
इन्फोर्समेंट एजेंसीज की कार्रवाई
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य की इन्फोर्समेंट एजेंसीज की तरफ से 16 मार्च से लेकर 31 मार्च तक आचार संहिता के तहत कुल 28 करोड़ 34 लाख रुपये के अवैध कैश और सामानों को जब्त किया गया है। इसमें से 8 करोड़ 12 लाख रुपये कैश में पकड़े गए हैं। इसके अलावा 22,775 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, मार्केट में जिसकी कीमत 52 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग की सराहनीय पहल, 7 मोबाइल ऐप के जरिए वोटर्स को करेंगे जागरूक, जानें क्या है प्लान?
कार्रवाई में पकड़े गए ये सामान
इसके अलावा 827 किलोग्राम के अन्य नशीले पदार्थ भी पकड़े गए हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ 52 लाख रुपये बताई जा रही है। इन्फोर्समेंट एजेंसीज़ द्वारा चलाई जा रही सघन जांच अभियान के दौरान 23.15 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत 94 लाख रुपये है। इसके अलावा इन एजेंसीज़ ने 17 करोड़ 24 लाख रुपये के कई और सामानों को जब्त किया है।
बता दें कि, प्रदेश का निर्वाचन आयोग लोगों के बीच मतदान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए नई टेक्नोलॉजी की मदद ले रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines