Chhattisgarh Cabinet Ministers Portfolio: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। सभी मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला?
ओपी चौधरी को वित्त विभाग सौंपा गया है। चौधरी आइएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। आइए, जानते हैं किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला।
- मुख्यमंत्री अरुण साव- सामान्य प्रशासन, खनिज संसाधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन और अन्य विभाग
- डिप्टी सीएम अरुण साव- लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन
- डिप्टी सीएम विजय शर्मा- गृह विभाग, जेल विभाग, पंचायत विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
- बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति
- राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण विभाग
- दयालदास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
- ओपी चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
- लखनलाल देवांगन-वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम
- लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग
- केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग
- श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग
- टंक राम वर्मा- खेल-कूद, युवा कल्याण, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग
यह भी पढ़ें: कभी महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के PA हुआ करते थे… आज खुद बन गए मंत्री, जानें कौन हैं टंकराम वर्मा
गौरतलब है कि बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की, जिसके बाद अरुण साव मुख्यमंत्री बने। वहीं, कांग्रेस को इस बार महज 35 सीटों से संतोष करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: कौन हैं किरण सिंह देव? जिन्हें बीजेपी ने बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines