Balrampur Get Clean Drinking Water: छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर स्थित बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड का चुंचुना गांव आजादी के 77 साल बाद पहली बार पीने का साफ पानी नल से मिला है। जल जीवन मिशन के तहत गांव के सभी 105 घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे गांव के लोगों को साफ पानी मिलना शुरू हो गया है। यह गांव लंबे समय तक नक्सली प्रभाव में रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से यहां सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज तक जाना पड़ता था।
तेजी से हो रहे विकास कार्य
प्रशासन की सक्रियता से अब समय बदल गया है। एरिया में तीन अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित किए गए हैं। इससे नक्सली गतिविधियां कम हुई हैं और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। जल जीवन मिशन की इस सफलता ने न केवल पानी की समस्या को दूर किया है, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई उम्मीद भी जगी है। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से नक्सली बैकफुट पर हैं। नक्सलियों के पीछे हटने से गांव में अलग-अलग विकास योजनाएं भी लागू हो रही हैं। यह पहल दिखाती है कि सरकार दूरदराज के क्षेत्रों में भी सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कई गांवों में होगा विस्तार
पीएचई विभाग के जिला अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि चुंचुना गांव में जल संकट को दूर कर दिया गया है। इसके अलावा, जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पानी पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। आने वाले समय में बलरामपुर के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल से जोड़ा जाएगा।
ग्रामीणों ने जताया सरकार का आभार
नल से साफ पानी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन को आसान बना रही है। अब उन्हें पानी लेने के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या है जल जीवन मिशन?
जल जीवन मिशन का टारगेट ग्रामीण भारत के सभी घरों में नल कनेक्शनों के जरिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के तहत स्रोत के सभी उपायों को अनिवार्य रूप में लागू किया जाएगा, जैसे कि ग्रे वाटर मैनेजमेंट के जरिए रिचार्ज और फिर से इस्तेमाल करना है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में भीषण मुठभेड़, 8 माओवादी ढेर; बड़ी संख्या में हथियार बरामद
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines