Chhattisgarh Jal Jagar Maha Utsav: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ प्रर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का काम भी कर रही है। इसी के तहत धमतरी जिले के गंगरेल बांध के किनारे 2 दिवसीय जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में राज्य के विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए। जल जगार महा उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अगर जल संरक्षण को लेकर अभी सचेत नहीं हुए, तो बहुत जल्द हमारा भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा।
डॉ. रमन सिंह का संबोधन
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में चार देशों के प्रतिनिधि और देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविदों, जल संरक्षक शामिल है, जो विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ जल सरक्षण के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने आगे लोगों से कहा कि इन गतिविधियों में जिला समेत पूरे राज्य के नागरिकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर पर्यावरण के प्रति हम अभी सचेत नहीं होंगे तो हमारा भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बनी इस टेक्नोलॉजी को विदेशी मेहमानों ने किया सलाम, CM विष्णुदेव साय ने भी की तारीफ
जल संकट से निपटने का एकमात्र उपाय
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पूरी दुनिया में जल संकट से निपटने का एकमात्र उपाय जल संचय और जल संरक्षण ही है। इसके लिए आज पूरी दुनिया में जल संरक्षण को लेकर चर्चा की जा रही और जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन इसके लिए अब आम लोगों को भी आगे आना होगा। तभी हम अपनी जल धरोहरों को बेहतर ढंग से संरक्षित कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
6 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines