Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही, वैसे ही नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी तेज हो गया है। आगामी चुनाव में केंद्र सरकार ने बीजेपी के 24 नेताओं को सुरक्षा दी है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सवाल उठाया है कि आखिर बीजेपी के नेताओं को ही सुरक्षा क्यों, क्या बाकी दलों के नेताओं पर कोई खतरा नहीं है?
प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश
बीजेपी द्वारा नेताओं को सुरक्षा देने को लेकर राजनीति गरम हो गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को बदनाम करने के लिए केवल बीजेपी नेताओं को सुरक्षा दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षा के लिए सिर्फ भाजपा का सदस्य होने को पैमाना माना है। केंद्र सरकार ने जानबूझकर प्रदेश की छवि खराब करने के लिए अपने नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी है।
बीजेपी सुरक्षा मांग का आवेदन सार्वजनिक करे
उन्होंने कहा बीजेपी बताए कि, जिन 24 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दी गई है, पिछले पांच वर्षों में उन्होंने कितनी बार अपनी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से आवेदन किया था। केंद्र सरकार यह भी बताए कि इन सुरक्षा प्राप्त 24 नेताओं ने कब केंद्र सरकार से सुरक्षा के लिए आवेदन किया था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस चुनौती देती है कि बीजेपी इन नेताओं की सुरक्षा मांग का आवेदन सार्वजनिक करे। शुक्ला ने आरोप लगाया कि नेताओं की सुरक्षा भी बीजेपी की षड्यंत्र का ही एक हिस्सा है।
बीजेपी ने किया पलटवार
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि तीन महीने पहले ही प्रदेश सरकार ने भाजपा के नेताओं से बस्तर में सुरक्षा वापस की थी। इसके अलावा बस्तर में लगातार बीजेपी के नेताओं की टारगेट किलिंग हुई है और पांच नेताओं की हत्या हो चुकी है। इसके पहले एक कांग्रेसी नेता ने सरेआम बीजेपी नेताओं को काट डालने की धमकी दी थी। उन्होंने आगे कहा कि भूपेश सरकार में बीजेपी नेताओं की सुरक्षा कम कर रहे हैं और ये शर्मनाक स्थिति है कि उनकी पार्टी के इशारे में भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारने की धमकी दी जा रही है और जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ नृशंस हत्या को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सुरक्षा दी तो, अब प्रदेश सरकार को पीड़ा हो रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines