Chhattisgarh Elections: विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। राज्य में नक्सलवाद को लेकर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर सीएम भूपेश बघेल ने झीरम मामले पर बीजेपी को निशाने पर लेते हुए, मामले को दबाए रखने, जांच में अडंगा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी झीरम घाटी में हुए हमले को लेकर जांच नहीं चाहती।
गौरतलब है कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में हुए एक नक्सली हमले में 29 नेताओं समेत अन्य लोग मारे गए थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी की नक्सलियों के साथ साठगांठ है। बीजेपी नहीं चाहती कि झीरम हमले पर जांच हो। प्रदेश पुलिस जांच करवाना चाहे तो, जांच रोकने बीजेपी नेता कोर्ट तक चले गए। सीएम ने सवाल उठाया कि NIA ने आखिर क्यों FIR में दर्ज गणपति और रमन्ना का नाम हटाया। इसके पीछे मंशा क्या है?
रविशंकर के आरोप पर बोले सीएम बघेल
सीएम बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आरोप पर कहा कि रविशंकर प्रसाद वकील हैं, तर्क-वितर्क करते हैं, अजीत जोगी से हमारी तुलना नहीं की का जा सकती। तीन बार अजीत जोगी के कारण बीजेपी सरकार में आई, हमने अजीत जोगी को बाहर किया और फिर हमें बड़ी जीत मिली। इस दौरान सीएम ने महादेव ऐप पर सवाल पर आरोप लगाया कि बीजेपी की पार्टी केंद्र में बैठी हुई है और महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगा सकती है। एक तरफ जो राजभवन में बैठे व्यक्ति के साथ उसकी फोटो है। न उसकी गिरफ्तारी हो रही है और न ही महादेव ऐप पर बैन लग रहा है। ऑनलाइन ऐप जुआ-सट्टे पर जीएसटी लगा रहे हैं, जो नई पीढ़ी है वह जुआ खेलती रहे यह षड्यंत्र रचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के Chhattisgarh चुनाव में बड़ा दांव खेलने के संकेत, महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले, विरोधियों को मिलेगी शिकस्त
सीएम के बयान पर नारायण चंदेल ने किया पलटवार
सीएम बघेल के बयान पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल पांच साल से इस प्रदेश के सीएम हैं। उनको जांच करने से किसने रोका है। झीरम के बलिदानियों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। उनके सरकार में एक मंत्री जो कि उस समय विधायक थे, वह स्टार्ट मोटर साइकिल से कैसे भागे थे। इस रहस्य से पर्दा उठाएं। उन्होंने आगे कहा कि कई बार भूपेश बघेल ने कहा था कि झीरम का सच मेरे कुर्ते की जेब में है। अगर दम है तो झीरम का सच बाहर लाएं और दोषियों को सजा दें।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines