रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। तैयारियों को लेकर बीजेपी ने पूरे प्रदेश को संभाग के आधार पर पांच भागों में बांटा है और प्रत्येक संभाग की जिम्मेदारी पार्टी के अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी
राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पार्टी की कोशिश है कि इस बार हर हाल में सत्ता में वापसी की जाए। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के दिग्गज नेताओं को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया है, साथ ही बीजेपी ने इन नेताओं के ऊपर को पार्टी की चुनावी जीत का रोड मैप बनाने और उसके क्रियान्वयन की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
अनंत ओझा संभालेंगे सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी
बीजेपी ने झारखंड के विधायक अनंत ओझा को छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। ओझा को इस संभाग के तहत आने वाले प्रदेश के 6 जिलों की 14 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने झारखंड के ही संगठन महासचिव कर्मवीर को बस्तर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। बस्तर संभाग में प्रदेश के 7 जिले आते हैं और इन जिलों के तहत आने वाले छत्तीसगढ़ की 12 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- सीएम बघेल राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अन्तर्गत करेंगे निर्माण कार्यों का लोकार्पण
एक-एक विधानसभा सीट पर जाकर कार्यकर्ताओं कर रहे से बातचीत
पार्टी ने बिहार के कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल को छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग की जिम्मेदारी दी है। इस संभाग के अंतर्गत प्रदेश के 6 जिले आते हैं और इन 6 जिलों के 19 विधानसभा सीटों को जिताने की जिम्मेदारी जायसवाल को सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिम बंगाल के संगठन महासचिव सतीश ढोंड को बिलासपुर संभाग के तहत आने वाले 8 जिलों की 25 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी के इन वरिष्ट नेताओं ने राज्य में पहुंचकर अपना काम शुरू भी कर दिया है। ये नेता प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट पर जाकर कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत कर चुनावी माहौल का जायजा ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines