Chhattisgarh Assembly Budget Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। विधानसभा में चौथे दिन की शुरुआत विपक्ष के सवालों के साथ हुई। सदन में दो सवाल ऐसे थे जिन्होंने सभी का ध्यान खींचा और चर्चा की विषय बने। इनमें से एक सवाल का जवाब स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया। आज सदन में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण को लेकर बातें हुई। सदन में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा करते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल अब कलेक्टर नहीं शिक्षा विभाग के हवाले होंगे है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल को लेकर बड़ा ऐलान
विधानसभा के बजट सत्र में स्वामी आत्मानंद योजना को लेकर उठे सवाल का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल अब कलेक्टर के अंतर्गत नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग के हवाले होंगे। अगले शिक्षा सत्र से कलेक्टर की सभी समितियां को भंग कर दिया जाएगा। इन स्कूलों को हम शिक्षा विभाग के हवाले कर देंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश के सभी सरकारी प्रिंसिपल और टीचर्स को कलेक्टर ही वेतन देता है, लेकिन अगले शिक्षा सत्र से ऐसा नहीं होगा। इसके साथ ही मंत्री अग्रवाल ने यह आश्वासन भी दिया है कि जहां-जहां गड़बड़ी होगी उसकी जांच करवाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय की गृह मंत्री अमित शाह और JP नड्डा से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
मेंटेनेंस के नाम पर घोटाला
वहीं विधायक अजय चंद्राकर के स्मार्ट सिटी में क्या मेंटेनेंस का प्रावधान है। राज्य में मेंटेनेंस के नाम पर हो रहे घोटाले की जांच को लेकर सवाल पर मंत्री बृजमोहन ने कहा कि पूरे राज्य में स्कूल मेंटेनेंस पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिससे पुरानी बिल्डिंगों को ही मरम्मत करवाई गई और उनमें स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines