Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 10 साल पहले झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया था। इस घटना में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौत हुई थी। यह देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में शामिल हैं। सीएम भूपेश बघेल 24 और 25 मई को बस्तर के दौरे पर रहेंगे।
सीएम बघेल कांग्रेस नेताओं को देंगे श्रद्धांजलि
देश के सबसे बड़ी नक्सली घटनाओं में से एक झीरम घाटी नक्सली हमले के 10वीं बरसी के मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल इस घटना में मारे गए कांग्रेसी नेताओं को श्रद्धांजलि देने बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता बस्तर पहुंचेंगे।
25 मई को हैं 10वीं बरसी
दरअसल, 25 मई को झीरम घाटी हमले की 10वीं बरसी पर लालबाग में बने झीरम घाटी स्मारक में हमले में मारे गए कांग्रेसियों और शहीद जवानो को श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए प्रोतसाहित करेंगे। ताकि कार्यकर्ता खुलकर बस्तर में पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सके।
कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
बस्तर में 25 मई को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा प्रसाशनिक स्तर पर भी तैयारियां चल रही है। बड़े स्तर पर होने वाले श्रद्धांजलि सभा को देखते हुए बस्तर कांग्रेस कमेटी अभी से ही आयोजन की तैयारी में जुट गयी है। इससे पहले प्रियंका गांधी भी अपने बस्तर प्रवास के दौरान झीरम शहीद स्मारक में पहुंच कर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। बता दें कि झीरम घाटी में नक्सलियों ने 25 मई 2013 को कायराना हमला किया था, इसमें नक्सलियों ने 32 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी, जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines