हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP Second List Chhattisgarh: बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर लगी मुहर, रमन सिंह समेत 50 नाम शामिल

विज्ञापन
bjp second list chhattisgarh

BJP Second List Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट तैयार कर ली है। इसमें रमन सिंह सहित 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। कहा जा रहा है कि ​​​​​राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह, बसना से संपत अग्रवाल, लोरमी से अरुण साव और धरसीवां से अनुज शर्मा का नाम तय है। रात को किसी भी वक्त या फिर कल सुबह ये लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

कहा जा रहा है कि बीजेपी सभी सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की पूरी तैयारी हो चुकी है। पचास से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। ये भी खबर सामने आई है कि हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव नहीं खेला जाएगा।  दूसरी लिस्ट में तीन महामंत्रियों के नाम शामिल हैं।

दरअसल, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को दिल्ली में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहे। बैठक में अरुण साव, रमन सिंह, नारायण चंदेल जैसे नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा चुनाव लड़ेंगे। बिलासपुर से अमर अग्रवाल, रामपुर से ननकीराम कंवर, भिलाईनगर से प्रेम प्रकाश पांडे चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बिल्हा से धरमलाल कौशिक, जांजगीर से नारायण चंदेल, मस्तूरी कृष्णामूर्ति बांधी, बेलतारा से रजनीश सिंह, कुरुद से अजय चंद्राकर, आरंग से खुशवंत सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि मौजूदा विधायकों का कामकाज देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश वाले फॉर्मूले पर ही नाम तय किए जा रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं। इससे पहले बीजेपी ने 17 अगस्त को 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने इसमें 5 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। माना जा रहा है कि राज्य में साल के अंत में चुनाव हो सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं किया है। तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में आचार संहिता लग जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola