BJP MLA Bhavna Bohra Unique Initiative in Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार को हुए भयानक पिकअप हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने सभी मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की है। वहीं अब भाजपा विधायक भावना बोहरा ने इस हादसे में जान गंवाने वाले 19 आदिवासियों के बच्चों को गोद लेने का ऐलान किया है। विधायक भावना बोहरा ने मृतकों के परिवार से मिलने के बाद इस बात की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों से मिलते हुए विधायक भावना बोहरा काफी भावुक हो गई, उन्होंने हताहत परिजनों को गले भी लगाया।
विधायक ने की बच्चों को गोद लेने की घोषणा
मृतकों के परिवारजनों से मिलने के बाद विधायक भावना बोहरा ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने इस हादसे को दुखद और पीड़ादायक बताया है। विधायक ने कहा कि कुकदुर क्षेत्र के आदिवासी भाई-बहनों ने पिछले कई सालों से उन्हें एक परिवार की तरह स्नेह और सहयोग दिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ऐसे में आज उनके इस दुख की घड़ी में वो भी उनका साथ एक परिवार की तरह ही देंगी। उन्होंने फैसला लिया है कि इस हादसे में जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया हैं, उन बच्चों को वह गोद लेगी और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सारी जिम्मेदारी उठाएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘सरकार आपकी मदद के लिए हमेशा खड़ी है’ CM साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात
शिक्षा, रोजगार और विवाह तक की लेगी जिम्मेदारी
विधायक भावना बोहरा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 19 लोगों के करीब 24 बेटे-बेटियां हैं, जिनके आगे की शिक्षा, रोजगार और विवाह तक की सारी जिम्मेदारी वे खुद अपने भावना समाजसेवी संस्थान के जरिए से उठाएंगी। उन्होंने कहा कि वह जाने वाले परिजनों की कमी तो पूरी नहीं कर सकतीं, लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकतीं हैं, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines