Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए हैं। अभी रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के तोड़का इलाके में फिलहाल कई नक्सली छिपे हैं। जानकारी के मुताबिक DRG और STF जवानों की संयुक्त टीमों ने नक्सलियों को घेर रखा है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका है, जहां सुरक्षाबलों को नक्सलियों के छिपे होने का इनपुट मिला था।
यह भी पढ़ें:बिहार में भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के 5 श्रद्धालुओं की मौत; 4 की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि जो नक्सली मारे गए हैं, वे वेस्ट बस्तर कमेटी कंपनी नंबर 2 बटालियन के हैं। बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के सामने 10 खूंखार नक्सलियों ने सरेंडर किया था। हर नक्सली पर करीब 5-6 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार अर्जुन मदकम उर्फ अर्जुन गेने (20) प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सक्रिय सदस्य था, जो आंध्र-ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय नियमगिरि क्षेत्र समिति का मेंबर था।
950 नक्सली कर चुके सरेंडर
छत्तीसगढ़ में अब तक 950 से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज किए हैं। इस दौरान कई हार्डकोर नक्सली या तो मारे गए हैं या सरेंडर कर चुके हैं। अकेले बस्तर संभाग में ही पिछले दो दिन में 43 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सुकमा जिले में 9 और नारायणपुर जिले में 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस के अनुसार अब तक 1112 नक्सलियों को अरेस्ट किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections: AAP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, महरौली से MLA नरेश यादव ने छोड़ी पार्टी
छत्तीसगढ़ के सीएम साय कह चुके हैं कि अब प्रदेश में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 20 जनवरी को हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलों ने मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जवानों के ऊपर घात लगाकर नक्सलियों ने हमला किया था। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines