Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इस एनकाउंटर ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिविजन को बड़ा झटका लगा है। इस मुठभेड़ में एक नामी नक्सली हुंगा कर्मा भी मारा गया है। पुलिस ने उसकी पहचान होने के बाद राहत की सांस ली है। ये नक्सली कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड रहा था। पिछले महीने जो आईईडी ब्लास्ट हुआ था, इसी नक्सली ने प्लानिंग की थी। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए थे। एक ड्राइवर की मौत भी हुई थी। पुलिस ने अब पुष्टि की है कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र की पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में 11 महिला नक्सली भी मारी गईं। एनकाउंटर में 2 जवान शहीद और 2 घायल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में भीषण मुठभेड़, 8 माओवादी ढेर; बड़ी संख्या में हथियार बरामद
हुंगा कर्मा पश्चिम बस्तर डिविजन का सचिव था। उसके ऊपर पुलिस ने 8 लाख का इनाम रखा था। सूत्रों के मुताबिक ये नक्सली 56 जवानों की हत्या कर चुका था। बीजापुर इलाके में सुरक्षा बलों पर चार बड़े हमले इसकी अगुआई में हुए थे। दण्डकारण्य के रानीबोदली इलाके में सबसे बड़े नक्सली हमले की प्लानिंग इसी नक्सली ने की थी। मार्च 2007 में नक्सलियों ने बीजापुर जिले के कुटरू और 2006 में मुरकीनार में सुरक्षा बलों पर हमला कर कई जवानों की हत्या की थी। सभी हमले हुंगा कर्मा की प्लानिंग थे। हमले के लिए इसी नक्सली ने यात्री बस को हाईजैक तक किया था।
जवानों से लूटे हथियार बरामद
2013 में नरुकनपाल में सीआरपीएफ की गश्ती टुकड़ी पर हमले में भी हुंगा शामिल था। इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे। पुलिस इस साल नक्सलियों से मुठभेड़ में 18 हथियार बरामद कर चुकी है। इनमें 7 हथियार सुरक्षा बलों से लूटे गए थे। मारे गए 31 में से अब तक 28 नक्सलियों की पहचान हुई है। इनमें 17 नक्सली पुरुष और 11 महिलाएं हैं। इनके ऊपर कुल 1.10 करोड़ का इनाम था।
यह भी पढ़ें:बीजापुर में सुरक्षाबलों-माओवादियों में एनकाउंटर, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद
इस साल अब तक डेढ़ महीने के भीतर ही 65 खूंखार नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी के अनुसार उनके कार्यकाल में ही अब तक 500 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। 2024 के बाद जवानों ने हमलों की रणनीति बदल दी है। उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे जल्द सरेंडर कर दें।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines