Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले हफ्ते कई नक्सली हमले हुए, जिसके बाद पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में आ गई है। इसी क्रम में रायपुर के पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक जुनेजा ने एक हाई लेवल की बैठक की। बताया गया है कि ये इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक थी।
बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा के साथ तेलंगाना और आंध्रप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान इंटरस्टेट में चलाए जा रहे नक्सली मूवमेंट और उनके नेताओं के बारे में चर्चा की गई। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में बड़े हमले और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों मे इस बात पर जोर दिया कि नक्सली हमले के बाद पड़ोसी राज्यों में भाग जाते हैं।
हाल ही में हुए नक्सली हमलों पर चर्चा
जानकारी के अनुसार, इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन बैठक में सीआरपीएफ के अधिकारी भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में हाल ही में हुए अरनपुर नक्सली हमले में पर भी मंथन हुआ। बैठक में दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा में नक्सलियों के कोर इलाकों में फोर्स भेजने की तैयारी की जा रही है।
इस दौरान हो सकती है बड़ी कार्रवाई
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बारिश के दौरान नक्सलियों की सक्रियता बढ़ जाती है, इसलिए पुलिस अधिकारियों की योजना है कि मानसून से पहले और मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा अभियान चलाए जाएं। ये अभियान खास तौर पर उन इलाकों में चलाए जाएंगे जहां, फोर्स की कमी है। बैठक में सामने आया है कि इलाकों के गांव वाले नक्सलियों को जरूरत की चीजें सप्लाई करते हैं, ऐसे में इन चेन को तोड़ना बहुत जरूरी है।
आने वाले चुनाव को लेकर खास तैयारी
छत्तीसगढ़ में जल्द ही चुनाव आने वाले हैं, जिनकी तैयारी अभी से शुरू हो गई हैं। सुरक्षा बलों का मानना है कि चुनाव के समय राज्य की सीमाओं के ग्रामीण इलाको में नक्सली सक्रिय हो जाते हैं। चुनावी माहौल को खराब करने में नक्सलियों की अहम भूमिका रहती है। इसलिए सीमा से लगे सभी ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
बैठक में CRPF का अहम रोल
बैठक में सीआरपीएफ की मौजूदगी अहम रही। सीआरपीएफ के अधिकारी ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन प्लान किया है। इसके अलावा राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में बीएसएफ समेत अन्य फोर्सेस भी सक्रिय हैं, जो नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा लेती हैं।
बता दें कि बैठक में छत्तीसगढ़ से डीजीपी अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह, आईटीबीपी आईजी संजीव रैना, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाडा एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सुकमा एसपी सुनील शर्मा, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, बीएसएफ के अधिकारी समेत तेलंगाना एसआईबी के अधिकारी भी शामिल हुए।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines