बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लंबे समय के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाई है। यहां मारडूम थाना क्षेत्र के मारीकोड़ेर में गुरुवार तड़के सुबह एक आरक्षक की हत्या कर दी। मृतक आरक्षक नेवरू बेंजाम रेखा घाटी स्थित एसएफ कैंप में पदस्थ था।
इस वजह से आरक्षक को बनाया निशाना
आरक्षक टुंडेर का निवासी था स्थानीय होने की वजह से वह सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में मदद करता था। यही वजह है कि आरक्षक लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर था।
मृतक गोपनीय सैनिक था
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे नक्सलियों ने आरक्षक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने मौके से एके 47 के 5 खाली बैरल बरामद किया है। एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि मारीकोड़ेर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आरक्षक पहुंचा हुआ था। मृतक आरक्षक की भर्ती पुलिस में गोपनीय सैनिक के रूप में हुई थी।
वर्ष 2008 में नक्सलियों ने आरक्षक के पिता बोमड़ा बेंजाम की गला रेत कर हत्या कर दी थी। शहीद आरक्षक को लोहंडीगुड़ा थाने में अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजमन बेंजाम और पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप ने शहीद आरक्षक के शव को कंधा दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात भी की।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines