सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने कहर बरपाया। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। अभी तक पिकअप वाहन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कैसे हुआ हादसा?
यह दुर्घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन की रफ्तार तेज़ थी, जिससे बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों बाइक सवारों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि तीनों सवार दूर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शादी देखने गए थे, लौटते समय हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों युवक रविवार दोपहर शादी के लिए लड़की देखने शंकरगढ़ गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। टक्कर में तीनों सवारों के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इससे पहले कबीरधाम जिले में भी हुआ था सड़क हादसा
इससे पहले छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भी एक 40 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर के पास रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित राइस मिल के पास हुई थी।ग्रामीणों ने जब बुजुर्ग का शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines