Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में अब पहली क्लास से ही अंग्रेजी की पढ़ाई होगी। प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में इसकी शुरुआत होगी। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून बनेगा। इसी सत्र में इसका विधेयक लाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार पांच शक्ति पीठ की परियोजना लाएगी। प्रदेश में फिर से राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत होगी। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में कुंभ को खत्म कर दिया था।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने की CM की तारीफ, बोले- विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित
अयोध्या, पुरी और तिरुपति में बनाए जाएंगे छत्तीसगढ़ धाम
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कल्चर कनेक्ट योजना के तहत अयोध्या, जगन्नाथ पुरी, तिरुपति में छत्तीसगढ़ धाम बनाएगी। अगर कोई मानसरोवर जाना चाहता है तो उसे एक लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश में प्रधानमंत्री लोक कला महोत्सव होगा। उन्होंने प्रदेश में भारत भवन बनाने का ऐलान किया।
इंग्लिश मीडियम के बनाए जाएंगे 25 हजार स्कूल
बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करते हुए आत्मानंद स्कूल योजना के तहत 251 पुराने भवनों में 800 करोड़ खर्च कर दिए। कांग्रेस ने शिक्षा को बाजार बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि एक साल में प्रदेश में 33 हजार नए टीचरों की भर्ती होगी। अगले पांच साल में 25 हजार स्कूल अंग्रेजी माध्यम के बनाए जाएंगे। साथ ही हाई स्कूल और हायर एजुकेशन के स्कूल 50-50 खोले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ CM की छात्रों से मुलाकात, बोले- युवा पीढ़ी सहयोग करे, 2047 तक भारत को विकसित बनाएंगे
एआई सिस्टम से सुधारी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता
उन्होंने आगे कहा कि एक साल के अंदर शिक्षकों के प्रमोशन के रुके कार्यों को पूरा करेंगे। साथ ही टीचरों की सैलरी विसंगति दूर होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एआई सिस्टम से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। हमारे राज्य के बच्चे अग्निवीर बनेंगे, इसलिए कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे एनसीसी, स्काउट गाइड आदि ज्वाइन करें।
छात्राओं को बांटी जाएगी साइकिल
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि स्कूल की छात्राओं को साइकिल और मीडिल-प्राइमरी स्कूल के बच्चों को जूते-मोजे, बेल्ट और बैग बांटे जाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि हर स्कूल में बच्चों को योग और अध्यात्म की शिक्षा दी जाएगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines