सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एटीएम शटर टेंपरिंग कर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 एटीएम कार्ड, एक कार, 4 मोबाइल फोन सहित 1 लाख 20 हजार रुपए जब्त किये हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी भरतीय स्टेट बैंक अंबिकापुर के कैश आफिसर द्वारा एटीएम मशीन की शटर टेंपरिंग कर 28 नवंबर को 21 और 4 दिसंबर को 25 ट्रांजेक्शन कर दो लाख 10 हजार रुपए आहरण कर बैंक क्लेम करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास के होटल, लॉजों में जांच की तो बस स्टैंड स्थित होटल में 3 संदिग्ध मिले जिनसे रुकने का कारण पूछा गया।
27 नवंबर से अंबिकापुर में रुके थे आरोपी
आरोपियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली, जिसके बाद उनके पास से 120 एटीएम कार्ड, 4 नग मोबाइल एवं 1 लाख 20 हजार रुपए नगद बरामद किये हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूपी के जालौन से एमपी के सतना होते हुए 27 नवंबर को अंबिकापुर में रुके थे।
28 नवंबर व 4 दिसंबर को स्टेट बैंक के विभिन्न एटीएम से 46 ट्रांजेक्शन कर दो लाख 10 हजार रुपए एटीएम सेक्टर टेंपरिंग धोखाधड़ी किए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी कपिल विश्वकर्मा, नीरज निषाद, अजय कुमार निषाद उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines