दुर्ग: सोशल मीडिया पर अपने फैन फॉलोइंग बढ़ाने के चक्कर में कई लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि वह अपनी और दूसरों की जान की परवाह नहीं करते हैं। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां एक बाइक सवार अपने स्वैग में अपनी मॉडिफाइड बाइक पर बैठकर स्टंट करता नजर आ रहा है। स्टंटबाज युवक का यह जोखिमभरा अंदाज खूब वायरल हो रहा है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
वायरल वीडियो के मुताबिक युवक की बाइक मॉडिफाइड है। आप देख सकते हैं कि बाइक स्टंट कर रहे इस युवक ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है और लाल टोपी पहनकर स्टंटबाजी कर रहा है। लेकिन कहते हैं ना कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और ऐसा ही हुआ, युवक की सारी स्टंटबाजी उसे ही महंगी पड़ गई।
महंगा पड़ा स्टंट
पूरा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई का बताया जा रहा है। बाइक चालक एक स्टंट बाइकर है। वह अपनी मॉडीफाई बाइक में बैठकर व्यस्त सड़क पर खुद की और दूसरों की जान की परवाह किए बगैर स्टंट कर रहा था। इसके बाद उसने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जो कि महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस के हाथ लग गया और युवक पर चालानी कार्रवाई हो गई।
4200 रुपए का कटा चालान
पुलिस शनिवार को वीडियो के आधार पर आरोपी स्टंट बाइकर को पकड़कर ट्रैफिक टावर लेकर गई। इसके बाद उससे कान पकड़कर उठक बैठक लगवाया गया और 4200 रुपए का चालान काटकर छोड़ा गया।
बता दें कि दुर्ग जिले में हो रहे सड़क हादसों लगाम लगाने के लिए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव हर संभव प्रयास शुरू किए हैं। एसपी खुद रात में गश्त पर निकल रहे हैं। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाए और शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
माइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
26 mins agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 hr agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
2 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines