जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मामला जिले के बगीचा के तहसील चौराहे का है जहां कथित तौर पर एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला डाला। मृतक की पहचान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर के रूप में हुई जिनका नाम शिव कोरवा बताया जा रहा है। घटना में शिव की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में रोष देखने को मिला है। परिवार ने पुलिस पर लचर यातायात व्यवस्था का आरोप लगाते हुऐ चक्काजाम कर के विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के शव को मुख्य सड़क से नहीं हटाने के कारण यहां दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। हालांकि राजस्व विभाग ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि के साथ समझाईश देकर यातायात सुगम बनाया।
दरअसल, बगीचा की मुख्य सड़कों पर यातायात की लचर व्यवस्था के कारण यहां आऐ दिन पैदल चलने वाले स्कूली बच्चे और अन्य राहगीरों कोई साथ दुर्घटना हो रही हैं। यहां तहसील चौराहा पर अम्बिकापुर – जशपुर के अलावा पंडरापाठ की ओर से आने वाली वाहनों का अधिक दबाव बना रहता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
6 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
6 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines