कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में चोटिया पोड़ी के बीच यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर संजीवनी 108 की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नशे में धुत्त था बस चालक
झारखंड से रायपुर के लिए निकली दुबे सर्विस की बस बुधवार की रात लगभग 2 बजे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 6 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में सवार यात्री मोहम्मद परवेज आलम ने बताया बस चालक शराब के नशे में धुत था। बस की रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई।
इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख पुकार मचने लगी। वहीं घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। इस हादसे में 6 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें 112 और 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक बहू-बेटे से मिलन से आ रहा था रायपुर
मृतक 80 वर्षीय रामचंद्र सिंह मूलतः बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। रामचंद्र अपने बेटे से मिलने रायपुर जा रहा था। मृतक के पुत्र अरुण ने बताया कि वो रायपुर में खुद के चारपहिया वाहन को किराए पर चलाता है। कुछ दिनों पहले फोन पर उसके पिता से बात हुई थी। वे उससे और बेटी-बहु से मिलने वो रायपुर आ रहे थे। मंगलवार की शाम अपने गांव से रायपुर के लिए बस चढ़े थे। रात दो बजे फोन आया कि बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उसके पिता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जब वह पहुंचा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी।
जिला अस्पताल चैकी प्रभारी जीएस जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। वहीं जांच के लिए संबंधित बांगो थाना को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
2 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
10 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
10 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
11 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
14 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
16 hrs agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
16 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
16 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines