रायगढ़: छत्तीसगढ़ में मुंबई–हावड़ा रेल मार्ग पर रायगढ़ स्टेशन के पास आउटर में दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं बिलासपुर-रायगढ़ तीसरी लाइन के अलावा विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे की टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास कोतरारोड सिग्नल के पास मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान भूपदेवपुर की ओर से आई दूसरी मालगाड़ी खड़ी मालगाड़ी से आकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि टेक्निकल खराबी के कारण यह घटना घटित हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के डीआरएम आलोक सहाय मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे हैं।
रेलवे टीम द्वारा इस घटना में हुई डिरेल डब्बों को रेल लाईन पर लाने और विद्युत पोल सहित लाईन को सुधारने का कार्य जारी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के डीआरएम आलोक सहाय ने बताया कि मालगाड़ी कैसे डिरेल हुई इसका पता अभी तक नहीं चला है।
लेकिन ये जानकारी मिली है कि पीछे से आने वाली मालगाड़ी के ब्रेक में समस्या आई है। इसकी जांच की जायेगी। इसके कारण ट्रेन अनियतंत्रित हो गयी। एक गाड़ी ब्रिजराजनगर और दूसरी बिलासपुर से आ रही थी। जब एक गाड़ी खड़ी थी यहां लोको को नहीं आना था। कैसे यहां आयी है इस संबंध में पूरी जानकारी जांच के बाद भी पता चल सकेगी।
फिलहाल, रेलवे द्वारा ट्रेक सुधारने का काम जारी है। वहीं यहां देखने पर रेलवे की लापरवाही नजर आ रही है। इस घटना के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के डीआरएम आलोक सहाय को घटना स्थल पर आना पड़ा है। अब देखना होगा कि रेलवे विभाग की जांच में क्या सामने आता है। यह घटना तकनीकी त्रुटि कारण हुई है या मानवीय त्रुटि के कारण।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
7 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
8 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines