बस्तर: छत्तीसगढ़ में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा कि शुरूआत हो चुकी है। 75 दिनों तक चलने वाले इस दशहरा में सबसे प्रमुख परम्परा है रथ परिक्रमा। इसके लिए रथ निर्माण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी रथ में दंतेश्वरी देवी की छत्र को बैठाकर शहर कि परिक्रमा कराई जाती है।
देश-विदेश से पहुंचते हैं सैलानी
लगभग 30 फूट उंचे इस विशालकाय रथ को परिक्रमा कराने के लिए 400 से अधिक आदिवासियों की जरूरत पड़ती है। बस्तर के इस सबसे बड़े त्यौहार को देखने देश-विदेश से अनेक सैलानी बस्तर पंहुचते हैं।
निर्माण की प्रक्रिया भी होती है विशेष
बस्तर दशहरा पर्व के अध्यक्ष व ग्रामीणों के मौजुदगी मे मंगरमुंही की रसम अदायगी के साथ ही रथ निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस एतिहासिक पंरपरा में खींचे जाने वाले रथ के निर्माण के प्रक्रिया भी काफी विशेष होती है।
इस रथ निर्माण की पूरी प्रक्रिया स्थानीय गांवों के विशेष वर्गों में बंटी होती हैं। रथ निर्माण में प्रयुक्त सरई की लकडियों को एक विशेष वर्ग के लोगों के द्वारा लाया जाता है और बडेउमर और झाडउमर गांव के ग्रामीण आदिवासियों द्वारा 20 दिनों में इन लकड़ियो से रथ का निर्माण किया जाता है।
बुधवार को बस्तर दशहरा की चौथी रस्म की अदायगी की गई। इस रस्म को नार फोडनी रस्म कहा जाता है। रथ के एक पहिए को तैयार करने के बाद पहिये के बीचोबीच एक होल किया जाता है और उसकी पूजा अर्चना कर बाकी बचे रथ नमन में लग जाते हैं।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
15 mins agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines