बीजापुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बारिश से जहां एक तरफ किसान खुश हैं वहीं कई जगह नदी नाले उफान पर है और आकाशीय बिजली गिरने की भी खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के बीजापुर में आसमानी आफत ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। दरअसल देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घर के अंदर सो रहा था परिवार, तभी आसमान से गिरी आफत
दरअसल ये घटना बीजापुर के चिन्नाकवाली के नयापारा का है जहां पर देर रात से हो रही बारिश के चलते एक परिवार घर के अंदर सो रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरी और सब कुछ तबाह हो गया। इस बिजली के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल है जो कि बेहोश हो चुकी है।
इलाके में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है, जिसके कारण बेहोश महिलाओं को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है। बाढ़ कब खत्म हो उसका इंतजार किया जा रहा है। इधर बारिश के चलते मोदकपाल थाना के पास रपटा डूब गया है, जिसके चलते बीजापुर भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे पर आवाजाही थम गई है। इसी तरह बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पदेडा और पोंजेर नाला भी उफान पर होने से चेरपाल-गंगालूर समेत दर्जनों गांवों टापू में तब्दील हो गए हैं।
50 से ज्यादा मवेशियों की हुई मौत
वहीं इस बाढ़ से मवेशियों की भी स्थित खराब है। उन्हें उनके मालिक जहां पर बांध कर जा रहे हैं वह सुरक्षित नहीं है, जिसके चलते उनकी मौत भी हो रही है। अकेले बीजापुर जिले में ही 50 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई है वहीं कई पानी में बह गए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
10 mins agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
57 mins agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 hr agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
1 hr agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
3 hrs agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
3 hrs agoकनॉट प्लेस का इतिहास और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
3 hrs agoदिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
6 hrs agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
7 hrs agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines