Chhath Puja Dry Day in Delhi: 36 घंटे का नर्जला व्रत रखने के लिए प्रसिद्ध छठ पर्व उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े लोगों के लिए बड़ा ही खास माना जाता है। यहां पर इसे लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। जबकि, देश की राजधानी दिल्ली में भी छठ पर्व को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिलता है। इसे लेकर सरकार की ओर से पहले ही तैयार कर ली जाती है। घाटों की सफाई से लेकर जगह-जगह पर सुरक्षा का प्रबंध कर दिया जाता है। 17 नवंबर 2023 को नहाय-खाय के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है और दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के लिए ड्राई डे की घोषणा की गई है।
ड्राई डे को लेकर दिल्ली सरकार का आदेश
दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क आयुक्त की ओर से छठ पर्व को लेकर आदेश जारी किया गया है। इसके तहत सरकार ने दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा की है। ऐसे में दिल्ली के सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja पर जाना है घर? तो इन स्टेप्स को फॉलो करके मिल सकती है Confirm Train Ticket
किस दिन दिल्ली में बंद रहेगा ठेका?
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उत्पाद शुल्क आयुक्त कार्यालय द्वारा शराब के ठेकों को बंद करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दिल्ली सरकार की घोषणा के तहत 19 नवंबर 2023 को दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। ऐसे में सभी ठेके बंद रहेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में कई जगहों पर छठ पूजा की जाती है। इस संबंध में सरकार की ओर से कई तरह के प्रबंध किए जाते हैं। छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023 को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। इसके बाद 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य और 20 नवंबर को छठ पर्व उगते सूर्य को जल देने के साथ समाप्त हो जाएगा। इस दौरान व्रती 36 घंटे का नर्जला व्रत रखते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
9 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 mins agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
46 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 hr agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines