बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो बेटियों ने अपने पिता के खिलाफ इंसाफ की जंग लड़ी और उसे उम्रकैद की सजा दिलाई। आरोपी ने बेटा पैदा न होने पर अपनी बेटियों के सामने पत्नी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। तभी से कोर्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। दोनों बेटियों की गवाही पर कोर्ट ने पिता को सजा के साथ आर्थिक दंड भी लगाया। बेटियों की इस लड़ाई की हर जगह चर्चा है।
पांच बार अन्नू का गर्भपात कराया था
जानकारी के मुताबिक ओमवती देवी ने 14 जून 2016 को बुलंदशहर जिला पुलिस को एक शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। ओमवती ने कहा था कि उसकी बेटी अन्नू की शादी नगर के कोठियात निवासी मनोज बंसल के साथ वर्ष 2000 में की थी। मायके वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। शादी के बाद अन्नू को दो बेटियां (लतिका और तान्या) हुईं। आरोप है कि मनोज और उसके परिवार वालों को बेटे की चाहत थी। ओमवती ने बताया कि मनोज ने पांच बार भ्रूणलिंग जांच के बाद अन्नू का गर्भपात कराया था।
पापा ने मम्मी को जिंदा जला दिया है
उसके बाद काफी दिनों तक अन्नू अपने मायके में रही। मायके वालों ने मनोज को घर बुलाया और अन्नू को साथ ले जाने को कहा, लेकिन उसने अन्नू को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। आरोप था कि 14 जून तो नातिन लतिका ने फोन पर अपनी ननिहाल वालों को बताया कि पापा और घर के लोगों ने मम्मी को जिंदा जला दिया है। सूचना पर मायके वाले वहां पहुंचे तो अन्नू गंभीर रूप से जली हुई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। दिल्ली में उसकी 20 जून को मौत हो गई।
ननिहाल में रह रही हैं दोनों बेटियां
मायके वालों ने बताया कि अन्नू की मौत के बाद नानी और मामा ने दोनों बेटियों को पाला। अन्नू की मौत के समय लतिका 11वीं और छोटी बहन तान्या छठवीं में पढ़ती थीं। लतिका वर्तमान में बीएससी (अंतिम वर्ष) और तान्या 12वीं की छात्रा है। वहीं कोर्ट ने बेटा न होने पर पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या करने के दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव मलिक और पीड़िता के वकील संजय शर्मा ने बताया कि कोर्ट में आरोपी की दोनों बेटियों की गवाही अहम रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में आधी रात आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, 2 घंटे तक बरसे बादल; कई जगह भरा पानी
8 mins agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
47 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines