जयपुर: नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को सील करने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। नेशनल हेराल्ड के ऑफिस के बाहर चिपकाए गए नोटिस में लिखा है कि किसी भी अधिकारी के उपस्थित नहीं होने के चलते ईडी दफ्तर की तलाशी नहीं ले सकी। जांच एजेंसी की अनुमति के बिना ऑफिस नहीं खोला जाए।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के आसपास भी भारी सुरक्षा के इन्तज़ाम किये हैं, चारों तरफ से आवाजाही बंद कर दी गयी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा। मीडिया इस अन्याय के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा है।”
गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच ईडी कर रही है। इस मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की है। ED ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड के दफ्तर सहित 12 ठिकानों पर छापा मारा था।
संबंधित खबरें
चलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
3 mins agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
6 mins agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
9 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
15 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines