जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। पायलट आज अपने निजी आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चा पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘राजनीति में जो होता है वह दिखाई नहीं देता, दिखाई नहीं देता है वह हो जाता है।
आगे सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के कहने पर राजस्थान में जब सरकार बनी तो मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। ऐसे में आगे अगर किसी भी राजस्थान के नेता को आलाकमान से कोई निर्देश मिलते हैं तो उसे वह निर्देश मानने होंगे। पायलट ने राजधानी जयपुर में मीडिया से बात की और कहा कि राजनीति में जो होता है वह दिखाई नहीं देता है, दिखाई नहीं देता है वह हो जाता है।
वहीं, उन्होंने कहा कि इस मामले पर कई तरह की अफवाहें और नाम चल रहे हैं जिन पर मैं ध्यान नहीं देता हूं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं खुद या कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता हो कांग्रेस आलाकमान की ओर से हमें जो आदेश दिया जाएगा हम उसी पर काम करेंगे।
पायलट ने हाल में हुए छात्रसंघ चुनावों में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की हार पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, ‘छात्रसंघ चुनाव जो हुए हैं, उनमें रिजल्ट अनुकूल नहीं रहा है। इस पर पार्टी में चर्चा हो की कमी कहां रह गई? चार साल के सरकार के कार्यकाल के कामकाज को लेकर युवाओं में गए कि नहीं। नौजवानों की उम्मीदों को कितना पूरा कर पाए हैं? 14 यूनिवर्सिटी में कांग्रेस के छात्र संगठन को सफलता नहीं मिली। हम युवाओं की उम्मीद को कैसे पूरा करें, इस पर चिंतन होना चाहिए कि हम क्यों नहीं जीत पाए? युवा हमारे भविष्य की उम्मीद है। इन रिजल्ट पर संगठन और सरकार को मिलकर काम करना चाहिए।’
बता दें कि पायलट का बयान इसलिए अहम माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को अपने गृह जिले जोधपुर में राजस्थान छोड़ने की बात कही थी।
(Adipex)
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
28 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
55 mins agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
7 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines