Khan Sir Reception Inside Story: बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां अकसर शादी के बाद 2-2 रिसेप्शन देती नजर आईं, लेकिन देशभर में अपने पढ़ाने के तरीके को लेकर मशहूर खान सर 3-3 रिसेप्शन दे रहे हैं। जी हां, उनकी शादी हो गई है। हालांकि शादी पारिवारिक समारोह रही, जिसमें दोनों परिवार और करीबी लोग शामिल रहे, लेकिन उन्होंने शानदार रिसेप्शन दिया, जिसमें उनके दोस्त, रिश्तेदार, जानकार, बिहार की सियासत के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने आए। बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उनके रिसेप्शन में मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया। अब खान सर की शादी हो और वे अपने फैंस को, अपने स्टूडेंट्स को पार्टी न दें, ऐसा कैसे हो सकता है? इसलिए उन्होंने बीते दिन अपने फैंस और स्टूडेंट्स के लिए रिसेप्शन रखा, लेकिन इसमें सिर्फ लड़कियों को बुलाया गया था, आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?
सिर्फ लड़कियों को इसलिए बुलाया
बता दें कि यूट्यूबर खान सर ने बीते दिन पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें उनकी स्टूडेंट्स और फैंस छात्राओं को बुलाया गया। इन्विटेशन कार्ड हाथ में लेकर लाइन में लगकर लड़कियों ने पार्टी में एंट्री की और खान सर खुद मेहमानों का फूल बरसाकर स्वागत करते दिखे। हालांकि इस पार्टी में उनकी पत्नी शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन खान सर ने पार्टी में लड़कियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का पूरा ध्यान रखा।
रिसेप्शन पार्टी में लड़कियों के खाने-पीने के लिए करीब 150 डिश परोसी गई थीं और म्यूजिक का इंतजाम भी किया गया था। पार्टी के बाद लड़कियों के घर पहुंचने तक देख-रेख की गई। पार्टी के बारे में मीडिया ने बताया कि उनके देशभर में करीब 50 हजार फैन हैं। अगर वे सभी को एक साथ बुलाते तो टेंशन हो जाती, इसलिए उन्होंने सिर्फ छात्राओं को रिसेप्शन में बुलाया। लड़कों को भी पार्टी दी जाएगी, उनके लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
13 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines