भारतीय जनता पार्टी की बिहार राज्य इकाई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को शनिवार को पार्टी से निलंबित कर दिया. एक दिन पहले ही पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. बीजेपी के एक्शन के तुरंत बाद सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. कटिहार की मेयर ऊषा अग्रवाल और एमएलसी अशोक अग्रवाल के खिलाफ भी पार्टी ने यही एक्शन लिया है.
क्यों किया गया आरके सिंह को निलंबित?
मिली जानकारी के अनुसार, आरा से पूर्व भाजपा सांसद आरके सिंह और विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण यह कार्रवाई की गई.
पत्र में कहा गया है कि दोनों नेताओं की लगातार पार्टी-विरोधी बयानबाजी के कारण यह कार्रवाई आवश्यक थी और संगठन में अनुशासन बनाए रखना जरूरी था. पार्टी ने सिंह और अग्रवाल दोनों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने और जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है.
हिंदुस्तान टाइम्स ने भाजपा में इस मामले से वाकिफ लोगों के हवाले से बताया कि सिंह के खिलाफ कार्रवाई के पीछे एक वजह यह भी है कि उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें हैं, खासकर हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान. उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगा रहे थे.
अक्टूबर में, बिहार विधानसभा चुनावों से पहले, सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें मतदाताओं से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं को वोट न देने की अपील की गई थी, जिनमें जदयू के अनंत सिंह और भाजपा के सम्राट चौधरी जैसे कई एनडीए उम्मीदवार भी शामिल थे, जो बिहार के उपमुख्यमंत्री भी हैं.
क्या लिखा है संस्पेशन लेटर में?
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा निलंबन पत्र में लिखा है, ‘आपकी गतिविधियां पार्टी के खिलाफ हैं. यह पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है. पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इससे पार्टी को नुकसान पहुंचा है.’
इसमें आगे कहा गया कि ‘अतः, निर्देशानुसार, आपको पार्टी से निलंबित किया जा रहा है और यह बताने के लिए कहा गया है कि आपको पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए. आपको यह पत्र प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया जाता है.’
पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
15 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
16 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines