बिहार चुनाव में भले ही प्रचंड बहुमत एनडीए के पक्ष में रहा हो लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जनसुराज की हो रही है। जी हां, रणनीतिक कार प्रशांत किशोर की पार्टी। मोदी लहर, नीतीश कुमार की सरकार समेत कई चुनावों में नेताओं की सरकार बनाने वाले प्रशांत किशोर पहली बार प्रत्यक्ष रूप से किसी चुनाव में उतरे थे। प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी बनाकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोगों को उम्मीद थी कि राजनीति के पंडित माने जाने वाले प्रशांत किशोर कुछ बड़ा उलट फेर करेंगे। प्रशांत किशोर ने जमकर चुनाव प्रचार किया। लोगों के बीच में गए। फिर दो चरणों में बिहार में चुनाव हुए और 14 नवंबर को सभी सीटों पर रिजल्ट आया।
रिजल्ट में प्रशांत किशोर की हार तो दूर किसी भी सीट पर आगे-पीछे भी नहीं हुई। 243 सीटों में आए रुझानों में एक बार भी किसी भी सीट पर जनसुराज का नाम नहीं आया। इतनी बुरी हार से प्रशांत किशोर की चर्चा पूरे बिहार में है। सोशल मीडिया पर लोग प्रशांत किशोर का करियर खत्म होने तक की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी का ‘स्ट्राइक रेट जादू’, गुजरात के गढ़ से बिहार की मिट्टी तक 85% से 88% की छलांग का राज क्या?
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उदय सिंह ने सबसे पहले NDA को जीत की बधाई दी और नई सरकार से साफ-सुथरी सरकार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दागी चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
चुनावी परिणाम की वजह पर खुलासा करते हुए उदय सिंह ने कहा कि पार्टी निराश जरूर है, लेकिन हताश नहीं। उन्होंने कहा कि अपेक्षित वोट न मिलने का एक बड़ा कारण यह रहा कि अंतिम क्षणों में लोगों को लगा कि कहीं जन सुराज को दिया गया वोट RJD की सत्ता में वापसी का कारण न बन जाए, इसलिए वोट NDA की तरफ शिफ्ट हो गए।
उदय सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि NDA की जीत खरीदा हुआ बहुमत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 40 हजार करोड़ रुपये कैश ट्रांसफर पर खर्च किए, जिसमें वर्ल्ड बैंक से मिले लोन के 14 हजार करोड़ रुपये भी शामिल हैं। कहा कि जनता के ही पैसे से जनता का वोट खरीदा गया। अब सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खर्च करने के लिए पर्याप्त राशि नहीं बचेगी।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार और चिराग पासवान ने किसे दिया वोट? मुलाकात के बाद बीजेपी के ‘हनुमान’ ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines