Bihar NDA Meeting News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने आवास पर एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक की। इस बैठक में जेडीयू के साथ बीजेपी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा भी पहुंचे। हालांकि कई बड़े नेता नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार ने की और बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंः कितने ताकतवर ओसामा शहाब? RJD ज्वॉइन करने से तेजस्वी को क्या होगा फायदा
पशुपति पारस को न्यौता नहीं
हालांकि एनडीए की इस बैठक में चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस नहीं पहुंचे और न ही उनकी पार्टी का कोई नेता बैठक में मौजूद रहा। खास बात ये है कि पशुपति पारस खुद को एनडीए का हिस्सा बताते रहे हैं। लेकिन नीतीश कुमार के आवास पर हुई बैठक के लिए किसी को भी न्यौता नहीं दिया गया था। अब सवाल ये है कि क्या पशुपति पारस आधिकारिक तौर पर एनडीए का हिस्सा नहीं हैं।
बैठक से कौन-कौन रहे ‘गायब’
मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए की बैठक में गठबंधन के तमाम सांसद, विधायक, एमएलसी और जिला अध्यक्ष पहुंचे। हालांकि चिराग पासवान बैठक में मौजूद नहीं रहे। लेकिन उनकी पार्टी के सांसद बैठक में शामिल हुए। वहीं बिहार एनडीए के अहम खिलाड़ी जीतनराम मांझी भी बैठक में नहीं पहुंचे, लेकिन मांझी के बेटे संतोष सुमन बैठक में शामिल हुए। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा बैठक में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंः फंस गए पशुपति पारस! मिला बंगला खाली करने का नोटिस, अब क्या करेंगे चिराग के चाचा?
CM आवास के बाहर पुतला दहन
मुख्यमंत्री आवास पर हो रहे एनडीए की बैठक के बीच एक युवक ने बड़ा ही आत्मघाती कदम उठाया। युवक ने सीएम आवास के सामने ही खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
पशुपति पारस को मिला बंगला खाली करने का न्यौता
बीते दिनों बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने पशुपति पारस की पार्टी को पटना स्थित पार्टी कार्यालय खाली करने का नोटिस दिया था और कहा था कि अगर बंगला खाली नहीं किया गया तो जबरदस्ती खाली करवाया जाएगा। इस पर पशुपति पारस की पार्टी ने कोर्ट जाने की बात कही थी। इस बीच एनडीए की मीटिंग का न्यौता नहीं मिलने के बाद ये साफ हो गया है कि पशुपति पारस के लिए बिहार की राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए नया रास्ता तलाशना होगा।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
21 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines