लोकसभा और राज्यसभा से लंबी बहस के बाद वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी सदन में इस बिल का समर्थन किया। इसके बाद जेडीयू में बगावत तेज हो गई। दो मुस्लिम नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसमें कासिम अंसारी और शहनवाज मलिक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि नीतीश कुमार को झटका देने वाले शहनवाज मलिक कौन हैं?
कौन हैं शहनवाज मलिक?
मोहम्मद शहनवाज मलिक जेडीयू के नेता हैं। वे जदयू अल्पसंख्यक के प्रदेश सचिव हैं। उनके पास जमुई के सह जिला अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। वे सदन में वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के जेडीयू के रुख से नाराज हैं। इस पर शहनवाज मलिक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें : JDU के वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी कौन? वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के बीच नीतीश कुमार को दिया झटका?
शहनवाज मलिक ने नीतीश को भेजा अपना त्याग पत्र
शहनवाज मलिक ने सीएम नीतीश कुमार को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। उन्होंने पत्र के जरिए कहा- अलविदा नीतीश कुमार, अलविदा जदयू। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों मुसलमानों को जदयू पर अटूट विश्वास था, लेकिन यह यकीन टूट गया। वक्फ संशोधन बिल पर जदयू के स्टैंड से भारतीय मुसलमानों और कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है। लोकसभा में ललन सिंह के वक्तव्य और पार्टी द्वारा इस बिल को सपोर्ट करने से वे काफी मर्माहत हैं।
जेडीयू नेता ने क्यों दिया इस्तीफा
उन्होंने वक्फ संशोधन बिल को लेकर कहा कि यह भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ है। वे लोग किसी भी हाल में इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इस बिल के माध्यम से भारतीय मुसलमानों को जलील और रुसवा किया जा रहा है, लेकिन इसका अहसास न तो आपको है और न ही पार्टी को। ऐसे में उन्होंने स्वेच्छा से जेडीयू से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें : शाहबानो केस में क्या था आरिफ मोहम्मद खान का ऐतिहासिक भाषण? जिसका रविशंकर प्रसाद ने संसद में किया जिक्र
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
10 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
16 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines