Voter Adhikar Yatra: मतदाता अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है। यात्रा के तीसरे दिन राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने यात्रा को लेकर कहा कि लोगों से पूरा समर्थन मिल रहा है। लोगों को समझ आ रहा है कि भाजपा वाले वोट चोरी कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले BJP ने चुनाव आयोग को ही चुरा लिया है। इसके बाद अब वोटों की चोरी की जा रही है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘यह यात्रा गया से शुरू हुई है जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग आशीर्वाद देने के लिए घरों से निकल रहे हैं।
चुनाव आयोग को चुराया- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने सरकार पर वोट चोरी को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘इस यात्रा में हमें जनता का साथ मिल रहा है। लोगों को समझ आ गया कि BJP ने वोट चोरी किए हैं। साथ ही उससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग को ही चोरी कर लिया है।’ तेजस्वी ने कहा कि ‘लोकतंत्र की जन्मभूमि बिहार से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है।’ तेजस्वी ने सवाल पूछा कि ‘हमें बताएं कि जो लोग जीवित थे उन्हें मृत क्यों घोषित कर दिया गया।’
ये भी पढ़ें: वोट चोरी विवाद के बीच बिहार के 65 लाख बहिष्कृत वोटर्स की लिस्ट हुई जारी, ऑनलाइन कहां-कैसे करें चेक?
‘लोकतंत्र लोगों के दिलों में बसा है’
इसके अलावा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी वोट चोरी पर कहा कि ‘जिस तरह से लोग यात्रा का समर्थन कर रहे हैं, इसे देखने के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं और अपना आशीर्वाद दे रहे हैं, उससे साफ है कि इस देश में लोकतंत्र की हत्या आसान नहीं है, क्योंकि यहां लोकतंत्र लोगों के दिलों में बसता है।’
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को बताया ‘कंस’… बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines