केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक को यह साबित करना होगा कि वह भारत का नागरिक है और इसी आधार पर उसे मतदाता होने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने साफ किया कि जो इस देश का मतदाता है, उसे साबित करना होगा कि वह इस देश का नागरिक है और तभी वह मतदाता कहलाएगा।
वोट अधिकार यात्रा पर दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी की 17 अगस्त से शुरू होने वाली “वोट अधिकार यात्रा” पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा कि उनको घूमने दीजिए। संविधान की किताब लेकर पहले भी घूम चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर जो कहा है, वह हम सबने सुना है।
PM मोदी के बयान का समर्थन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा” का समर्थन करते हुए ललन सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं हो सकता है। क्योंकि आतंकवाद को देश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। ललन सिंह के इस बयान से साफ है कि केंद्र सरकार नागरिकता और मताधिकार को जोड़ने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए है, जबकि विपक्ष इसे लेकर जनसमर्थन जुटाने में लगा हुआ है।
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए देश की सुरक्षा में लगे जवानों के साहस और बलिदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आज देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में लड़कर हमारे देश को सुरक्षित रखा है और इसके लिए हम सेना को भी बधाई देते हैं।
पीएम मोदी द्वारा जीएसटी रिफॉर्म्स की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में लागू जीएसटी ने देश के हर वर्ग को जोड़ा है। आज गरीब आदमी भी कहता है कि हम देश चला रहे हैं। इस व्यवस्था में हम समय-समय पर सुधार करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं तब तक…’, बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
15 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines