Threatening letter to Rajendra Nagar Terminal station manager in Patna : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पर डाक के माध्यम से पत्र भेजकर राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन मैनेजर से डेढ़ कराेड़ की राशि की मांग की गई है। पैसे नहीं देने पर धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने लिखा है कि वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, जन शताब्दी सहित अन्य वीवीआईपी ट्रेनाें काे चलने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पटना शहर का दूसरा रेलवे स्टेशन है, जो दानापुर, पाटलिपुत्र और राजेंद्र नगर स्टेशन दानापुर मंडल के मुख्य स्टेशन में से एक है।
अधिकारियाें के बीच मचा हड़कंप
दरसल यह पूरा मामला पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन का है, जहां पर स्टेशन मास्टर को डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन रेलवे अधिकारियों को यह पत्र मिला । बता दें कि आने वाले हिन्दू त्याेहार के मौके पर इस तरह की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे अधिकारियाें के बीच हड़कंप मच गया है।
मामले की छानबीन करने में जुटी पुलिस
पत्र मिलते ही राजेन्द्र नगर टर्मिनल के स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर ने रेलवे पुलिस थाना में केस दर्ज करा दिया है। केस दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटना की जांच करने के लिए रेल एसपी और डीएसपी के साथ डॉग और बम स्क्वाड की टीम राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंच गई हैं, बहरहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
23 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines