पटना से सौरव कुमार की रिपोर्टः बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। राज्य में जेडीयू और आरजेडी नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा मेन मकसद 2024 में भाजपा को भगाना है और हम उसी मकसद के आगे बढ़ रहे हैं।
जेडीयू नेताओं के बयान के नहीं निकाले मायने
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है। किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है। सीएम बनाने के मामले में धोखे से जुड़ा सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि कैसा धोखा? उन्होंने जेडीयू के नेताओं के बयान को लेकर कहा कि ललन सिंह का बयान हो या केसी त्यागी का बयान इसके कोई मायने नहीं है। सीएम नीतीश कुमार में काम करने की क्षमता है, हम जितना काम करेंगे उतना अनुभव होगा।
हर पिता चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े
महागठबंधन के सहयोगी हम के अध्यक्ष जीतराम मांझी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें क्या दिक्कत है सभी लोग चाहते है कि उनका बेटा आगे बढ़े। हर पिता चाहता है कि उनका बेटा आगे बढ़े। बता दें कि दो रोज पहले हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा था कि उनका बेटा पढ़ा लिखा है और पढ़े लिखे व्यक्ति को ही बिहार का नेतृत्व करना चाहिए।
रोपवे का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम
दरअसल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मखदुमपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध वाणावर पहाड़ और रोपवे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जून 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि पर्यटन के दृष्टिकोण से यह क्षेत्र काफी उपयोगी है। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास होगा कि यह क्षेत्र अच्छे से विकसित हो ताकि जब पर्यटक यहां आए तो रात्रि विश्राम करें और इस क्षेत्र का अवलोकन करें।
संबंधित खबरें
PM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
6 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
6 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
7 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
7 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines