बिहार में मतदानल शुरू होने में सिर्फ 6 दिन का समय बाकी है. एनडीए से लेकर महागठबंधन तक, सभी दल पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं. महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र के जरिए बिहार के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं. वहीं, आज एनडीए ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. NDA के घोषणा पत्र पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें सॉरी पत्र लेकर आना चाहिए था.
उन्हें सॉरी पत्र लाना चाहिए था- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा, इतिहास में पहली बार किसी गठबंधन का घोषणा पत्र केवल 𝟐𝟔 सेकंड में जारी किया गया है. 𝐍𝐃𝐀 को बिहार के लिए संकल्प पत्र नहीं 𝐒𝐨𝐫𝐫𝐲 पत्र लाना चाहिए! 𝟏𝟒 करोड़ जनता के लिए 𝐒𝐨𝐫𝐫𝐲 पत्र! दरअसल इनका मैनिफेस्टो, उनके बिहार से 𝟐𝟎 साल से निरंतर किये जा रहे झूठ, धोखे और जुमलों का रिपोर्ट कार्ड है और कुछ नहीं.
हर साल इनका नया घोषणा पत्र आता है और उनकी नए घोषणाओं को देखकर इनकी पिछली घोषणाएं पूछती हैं कि भैया हमारा क्या हुआ ? हमें क्यों पूरा नहीं किया?
ये बेसिक जरूरतें भी नहीं कर पाए पूरी- तेजस्वी
इन्होंने कहा है बच्चों को 𝐌𝐢𝐝 𝐝𝐚𝐲 𝐦𝐞𝐚𝐥 में पौष्टिक आहार देंगे मतलब ये मानते हैं कि अभी तक बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं दे रहे थे. ये तो एकदम बेसिक बात थी न? यानि कि बेसिक जरूरतें ये पूरा नहीं कर पाए. आज 𝟐𝟎 साल के शोषण के बाद ये एक 𝐉𝐮𝐧𝐢𝐨𝐫 𝐊𝐆 वाला मैनिफेस्टो ले के आए हैं. कह रहे हैं कि स्कूलों का कायाकल्प करेंगे? यानि कि बीस साल में इतना भी नहीं कर पाए. इन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.
वे हमारा सब कुछ कॉपी कर रहे हैं- तेजस्वी यादव
एनडीए द्वारा अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी करने के बाद, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘वे सब कुछ कॉपी करते हैं. वे कहते हैं कि वे 1 करोड़ नौकरियां देंगे. वे मुझसे पूछते हैं कि मैं नौकरियां कहां से पैदा करूंगा. उन्हें बताना चाहिए कि वे ऐसा कहां से करेंगे.’
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
21 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines