Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले एनडीए और इंडिया गठबंधन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. फिलहाल टिकट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है. इन दिनों बिहार की राजनीति मोकामा से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, हाल ही में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मोकामा के पूर्व बाहुबली MLA अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि आने वाले चुनाव में विपक्ष की जमानत जब्त हो जाएगी. अनंत सिंह ने दावा किया कि मोकामा की जनता उनके साथ है. उनकी जीत तय है.
चुनावी रथ छोड़कर घोड़े की सवारी की
राजनीति में हर चाल का जवाब होता है. इसका उदाहरण तब देखने को मिला, जब RJD नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोकामा में रोड शो किया. खास बात यह थी कि उन्होंने अपना चुनावी रथ छोड़कर घोड़े की सवारी की. तेजस्वी के इस अंदाज और तेवर ने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया. इस बात को लेकर यह सीधा संदेश माना गया कि तेजस्वी अनंत सिंह के गढ़ में चुनौती देने उतरे हैं.
बोले- महागठबंधन की होगी जीत
तेजस्वी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- बिहार की जनता जाग गई है. जनता ने फैसला कर लिया है कि अब इस शासन को खाली करना है. न सिर्फ मोकामा, बल्कि पूरे बिहार में महागठबंधन की जीत होगी. उन्होंने आगे कहा- उनके लिए घोड़े की सवारी कोई नई बात नहीं है. उन्होंने पहले भी हॉर्स राइडिंग की है. मोकामा जैसे इलाकों में घोड़े की सवारी आम परंपरा रही है.
ये भी पढ़ें: रंगीन फोटो, फॉन्ट बडे़, बिहार विधानसभा चुनाव से EVM में होने जा रहे ये बड़े बदलाव
सूरजभान सिंह का नाम आगे
तेजस्वी यादव के रोड शो और घोड़े की सवारी ने माहौल को गर्मा दिया है, लेकिन असली सस्पेंस अभी मोकामा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार को लेकर बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, तेजस्वी इस बार एक चौंकाने वाला निर्णय ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस सीट पर रालोजपा नेता सूरजभान सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार की सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे शंकराचार्य, बोले- ‘उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं
ललन सिंह भी हैं रेस में
हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि RJD सूरजभान की सहमति से किसी और प्रभावशाली चेहरे को मैदान में उतार सकती है. चर्चा यह भी है कि BJP से जुड़े रहे बाहुबली नेता ललन सिंह को RJD परिवार में शामिल कर मोकामा से उतारा जा सकता है. वहीं कार्तिक मास्टर की भी उम्मीदवार चयन में बड़ी भूमिका बताई जा रही है.
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
8 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
11 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines