Tejashwi Yadav Reaction: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कैबिनेट द्वारा 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ नौकरियां देने की घोषणा को झूठा और दिखावटी करार दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार कोई भी घोषणा कर ले, कोई पूछने वाला है क्या? पैसा कहां से आएगा, कोई नहीं बताएगा। अब नीतीश कुमार के जाने का समय आ गया है, इसलिए ऐसी घोषणाएं की जा रही हैं। नीतीश सरकार की घोषणाओं को चुनावी स्टंट बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि जनता अब इन बातों में नहीं आने वाली है। उन्होंने नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की और कहा कि जनता अब जवाबदेही चाहती है, न कि खोखले वादे।
तेजस्वी ने किया राहुल के बयान का समर्थन
तेजस्वी ने राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें बिहार को ‘क्राइम कैपिटल’ बताया गया था। उन्होंने कहा कि हर तरफ गोली चल रही है, अपराधी खुलेआम आतंक मचा रहे हैं और सरकार अचेत अवस्था में हैं। देखने और सुनने वाला कोई नहीं है। तेजस्वी कहते हैं कि बिहार में लुंज पुंज सरकार तथा अचेत मुख्यमंत्री के चलते पुलिस और प्रशासन की मनोदशा गरीब हो गई है। दूसरी ओर गुंडों और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ANI से बात करते हुए तेजस्व कहते हैं कि बिहार में 20 साल से, केंद्र में 11 वर्षों से भाजपा-NDA की सरकार है। अगर कोई विदेशी हमारी सीमा में घुसा है तो उसके दोषी प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बिहार में महागुंडाराज…’, तेजस्वी यादव ने पोस्टर शेयर कर मोदी-नीतीश पर साधा निशाना
एक करोड़ नौकरियों का प्रस्ताव हुआ पारित
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। मीटिंग में करीब 30 प्रस्ताव पास किए गए, जिनमें एक प्रस्ताव एक करोड़ नौकरियां देने का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के मद्देनजर जनता को लुभाने के लिए एक करोड़ नौकरियां देने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो अगले 5 साल में करीब 1 करोड़ नई नौकरियां सृजित की जाएंगी। इसके लिए आज कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित करके विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश भी दिया गया।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines